बेतुल

बैतूल सूरगांव के मोक्ष धाम में अवैध खनन का आरोप

कलेक्टर से शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। ग्राम सूरगांव के मोक्ष धाम क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अवैध खनन का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है। इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। शिकायतकर्ता रमेश घोरसे ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कि अवैध खनन की जानकारी उन्होंने खनिज अधिकारी को फोन के माध्यम से दी थी, लेकिन इसके बावजूद खनिज विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई नहीं होने के कारण अवैध खनन का काम लगातार जारी है और खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है।
रमेश घोरसे ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत के सरपंच पति की अहम भूमिका है और उनके संरक्षण में अवैध खनन कराया जा रहा है। शिकायत के अनुसार पंचायत से सामग्री के प्राइवेट बिल भी निकाले जा रहे हैं और यह बिल एक प्राइवेट कंपनी के नाम से जारी किए जा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button