बेतुल
बैतूल मस्त आदिवासी समाज संगठन ने शुरू की चुनाव की तैयारी
सदस्यता अभियान चलाकर बढ़ाया जाएगा संगठन

पड़ापेन ठाना रेन बसेरा में हुई बैठक, संरक्षक, आजीवन और साधारण सदस्य बनाने का लिया निर्णय
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। समस्त आदिवासी समाज संगठन जिला बैतूल की सामान्य सभा की बैठक पड़ापेन ठाना रेन बसेरा सदर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आय-व्यय पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन के संविधान के अनुसार आगामी माह में संगठन का चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि चुनाव से पहले सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यह सदस्यता अभियान 15 अप्रैल तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस दौरान अधिक से अधिक सामाजिक बंधुओं से संगठन की सदस्यता लेने की अपील की गई। संगठन की सदस्यता तीन प्रकार की रहेगी, जिसमें संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य और साधारण सदस्य बनाए जाएंगे तथा तीनों के लिए अलग-अलग सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है।
संगठन सदस्यता अभियान का प्रभारी योगेश धुर्वे और दिलीप सिंह धुर्वे को बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी अंतू सिंह मर्सकोले ने की। इस अवसर पर संगठन जिलाध्यक्ष सुंदरलाल उइके, शंकर सिंह आहके, दिलीप सिंह धुर्वे, योगेश धुर्वे, रंजीत सिंह धुर्वे, अमर सिंह इवने, जितेंद्र सिंह इवने, कल्लू सिंह उइके, सोनू धुर्वे, सुनील कवड़े, रामदास उइके और रनीता धुर्वे उपस्थित रहे।



