सिंगरौली
नाइट कॉम्बिंग गश्त में सिंगरौली पुलिस ने 224 आरोपियों पर की कार्रवाई
अपराधियों में दहशत – आमजन में सुरक्षा का भरोसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सिंगरौली । पुलिस महानिदेशक महोदय म.प्र. कैलाश मकवाणा (डीजीपी) के निर्देशानुसार प्रदेशभर में एक साथ औचक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सिंगरौली जिले में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के पर्यवेक्षण में जिलेभर में व्यापक नाइट कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के समस्त अनुभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में थाना-चौकियों की पुलिस टीमों ने सघन गश्त कर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की। जिलेभर में 224 बदमाशों/आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की गई जिसमें – 12 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी, जो लंबे समय से फरार थे। 104 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 54 निगरानी बदमाशों एवं 50 गुण्डा बदमाशों की जांच की गई। 04 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अवैध शराब जब्त की गई।
जिले के थानों, चौकियों एवं पुलिस लाइन के बल के साथ तालमेल बनाकर तकनीकी शाखा की मदद से कट-ऑफ पार्टियां लगाई गईं। रातभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाईवे पर गश्त कर अपराधियों की धरपकड़ की। पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी से अपराधियों में दहशत एवं आमजन में विश्वास का माहौल रहा।
गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटी
थाना वैढ़न – 1. राहुल साहू (02 वर्ष से फरार), 2. गरजा प्रसाद (04 वर्ष से फरार)।
थाना नवानगर – 1. हरप्रीत सिंह (08 वर्ष से फरार)।
चौकी जयंत – 1. भोलानाथ (10 वर्ष से फरार)।
थाना मोरवा – 1. रामसकल (04 वर्ष से फरार)।
चौकी बंधौरा – 1. अभिषेक (01 वर्ष से फरार)।
थाना सरई – 1. नीरज जयसवाल ( 04 वर्ष से फरार)।
थाना चितरंगी – 1. बैजू उर्फ गुलाब पिता रंग बहादुर खैरवार ( 25 दिन से फरार), 2. पप्पू उर्फ पुष्पराज पिता गोरेलाल खैरवार ( 25 दिन से फरार), 3. सम्पत उर्फ आनन्दलाल पिता रामबली खैरवार ( 25 दिन से फरार), 4. समशेर खैरवार पिता लालबहादुर खैरवार ( 25 दिन से फरार), 5. गोरेलाल उर्फ विष्णु प्रसाद पिता रामभजन खैरवार ( 25 दिन से फरार)।
विशेष सुरक्षा उपाय
➡ प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच
➡ देर रात बिना कारण घूम रहे संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी
➡ यात्रियों एवं परिवारों की सुरक्षा हेतु पुलिस की त्वरित सहायता
➡ बैंकों व एटीएम परिसरों में औचक निरीक्षण
इस अभियान का उद्देश्य रात्रिकालीन कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, अपराधियों पर अंकुश लगाना एवं नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना रहा। सिंगरौली पुलिस का यह समन्वित नाइट कॉम्बिंग अभियान अपराधियों में दहशत और आम नागरिकों में विश्वास स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ है। भविष्य में भी सिंगरौली पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।



