बेतुल

बैतूल चैत्र नवरात्र से शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान

टीका लगाओ उपहार पाओ योजना का शुभारंभ

2011 में जन्मी बेटियां और 2012 की जनवरी-मार्च जन्मी बालिकाएं पात्र, नवरात्र में चलेगी योजना
जिला चिकित्सालय के उमंग केंद्र से शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस और अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस के अवसर पर सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए टीका लगाओ उपहार पाओ योजना शुरू की गई। जिला चिकित्सालय स्थित उमंग स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में पात्र बालिकाओं को टीका लगाने के साथ सम्मान और उपहार भी दिए गए।
आनंद विभाग मध्यप्रदेश की राज्य आनंद संस्थान से संबंधित ताप्ती आनंद क्लब और मां शारदा सहायता समिति द्वारा यह अभिनव आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र बिहारिया ने बताया कि सर्विकल कैंसर के विरुद्ध चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में वर्ष 2011 में जन्मी सभी बेटियां पात्र हैं, वहीं वर्ष 2012 में जनवरी, फरवरी और मार्च में इसी तारीख को जन्मी बालिकाओं को भी पात्र माना गया है। अभियान को गति देने के लिए नवरात्र के दौरान टीका लगाओ उपहार पाओ योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि बेटियां देवी शक्ति का स्वरूप होती हैं, इसलिए उन्हें सर्विकल कैंसर से सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं का तिलक और आरती कर की गई। सुषमा सोनी ने बालिकाओं का सम्मान कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और उपहार भेंट किए। इस दौरान जिला चिकित्सालय की आरएमओ डॉ. रानू वर्मा ने कहा कि टीका लगाओ उपहार पाओ एक अभिनव योजना है जो पात्र बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगी और यह टीका हर पात्र बालिका के लिए बहुत आवश्यक है।
कार्यक्रम में जिला संपर्क व्यक्ति आनंद विभाग महेश गुंजेले, ताप्ती आनंद क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र बिहारिया, मां शारदा सहायता समिति के अध्यक्ष हिमांशु सोनी, संतोष धुर्वे, प्रकाश बंजारे, स्वास्थ्य विभाग के एपीएम प्रकाश माकोड़े, पंजाबराव सेल्यूलर, शिल्पा वर्मा, अनुराधा बारंगे, बबीता पवार, निमिष मालवीय और सुषमा सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अंशिका सोनी और हर्षिता साहूकार को एचपीवी टीका लगवाने पर उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के साथ ही नवरात्र के दौरान पात्र बालिकाओं के लिए टीकाकरण और उपहार योजना शुरू कर दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button