कानपुर

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना अनिवार्य है

सहायक आयकर आयुक्त गीता टंडन कपूर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : ग्रामीण और वंचित समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से शहर में एक विशेष मोबाइल नेत्र चिकित्सा एम्बुलेंस वैन की शुरुआत हुई वही होटल रॉयल क्लिफ में राउंड टेबल इंडिया के सहयोग से आई लेसिक हाउस एवं सर्व समन्वय फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि,सहायक आयकर आयुक्त गीता टंडन कपूर ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना अनिवार्य है। जागरूकता और संसाधनों के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी बीमारियाँ भी गंभीर रूप ले लेती हैं यह एम्बुलेंस वैन दूर-दराज के गाँवों में जाकर समय पर नेत्र जाँच और परामर्श उपलब्ध कराएगी,जो समाज हित में एक अनुकरणीय कदम है।”आई लेसिक हाउस की डायरेक्टर डॉ. उमा अग्रवाल ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह वैन नियमित रूप से गाँवों,स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों पर जाएगी। यहाँ न केवल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण होगा,बल्कि विशेषज्ञों द्वारा परामर्श और आवश्यकतानुसार रेफरल सेवाएँ भी दी जाएंगी इसका मुख्य लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है सर्व समन्वय फाउंडेशन के को-फाउंडर डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि उपचार के साथ-साथ यह वैन लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करेगी वहीं,राउंड टेबल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रचित बंसल ने कहा कि संस्था शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सदैव तत्पर रही है इस मोबाइल यूनिट से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और भविष्य में इसे और व्यापक बनाने की योजना है साथ ही सर्व समन्वय फाउंडेशन के प्रबंधक दीपक कुमार एवं आई लेसिक हाउस के प्रबंधक आशीष अवस्थी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और चिकित्सकों ने इस पहल की सराहना करी।
इस अवसर पर राउंड टेबल इंडिया के सामाजिक संयोजक सिद्धार्थ खेतान,क्षेत्रीय अध्यक्ष निखिल अग्रवाल,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विपुल भुतादा,सुयस मेहरोत्रा और निकिता अस्थाना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button