बेतुल
बैतूल नवरात्र पर जन्मी नवजात कन्याओं को बांटे चांदी के लॉकेट
साहू समाज प्रतिवर्ष कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं का करेगा सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में मुलताई के सरकारी अस्पताल में भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों प्रहलाद साहू, महेश नायक, गोपाल साहू, विनोद फूलवार,अनिल साहू ने भक्त शिरोमणि मां कर्मा के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने मुलताई अस्पताल में नवरात्र की पूर्व संध्या पर जन्म लेने वाली सभी कन्याओं की माताओं का मां कर्मा की जय के साथ फूलों की वर्षा कर सम्मान किया। समाज के लोगों ने नवजात 6 कन्याओं का पूजन कर नन्ही बालिकाओं को अंग वस्त्र उड़ाकर नगद राशि प्रदान कर चांदी के लॉकेट, आभूषण एवं चांदी के सिक्के उपहार के रूप में भेंट किए एवं नन्ही बालिकाओं की माताओं को मिठाई खिलाकर कन्या के जन्म लेने की बधाई दी। इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने कहा कि संगठन के द्वारा प्रतिवर्ष कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं को साहू समाज के राष्ट्रीय गौरव दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। एक कन्या दो कुलों को संवारने का कार्य करती है। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेश नायक ने कहा कि समाज में लगातार कन्याओं की कमी के कारण विवाह संबंध में अनेक परेशानियां आ रही है इसलिए साहू समाज द्वारा प्रतिवर्ष अब कन्याओं को जन्म देने वाली बालिकाओं की सम्मानित किया जाएगा। युवा साहू समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि विगत 4 वर्षों से लगातार इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में ललित साहू, अनिलसाहू, दिगंबर साहू, धनाराम साहू, अजय साहू, सुखदेव साहू, हेमराज बनकर सहित अस्पताल स्टाफ उपस्थित थे लिए



