गोड्डा

4.51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग और खरीद बिक्री के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देशानुसार लागातार छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिला मुख्यालय अंतर्गत बेथेल मिशन स्कुल के पीछे चार-पाँच लड़को के द्वारा ब्राउन सुगर का सेवन एवं अवैध रूप से खरीद बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) कुमार गौरव के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी टीम द्वारा बेथेल मिशन स्कुल के पीछे छापामारी किया गया। उक्त छापामारी के क्रम में अमन मेहरा, उम्र 20 वर्ष, पिता बिरेन्द्र कुमार मेहरा, सा० गुरुनगर गंगटा, किशोर कुमार, उम्र 29 वर्ष, पिता प्रमोद मंडल, सा० साकेतपुरी, मोनू कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता स्व० संतोष भगत, सा० गंगटा काली मंदिर के पास तीनों थाना गोड्डा नगर एवं आशीष बास्की, उम्र 24 वर्ष, पिता चंदन बास्की, सा० सुण्डमारा, थाना देवडाड सभी जिला गोड्डा के पास से कुल 4.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर गोड्डा नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट में कांड अंकित किया गया। गिरफ्तार चारों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
चारों अभियुक्त की गिरफ्तारी के पश्चात सदर पुलिस उपाधीक्षक जेपीएन चौधरी ने प्रेस वार्ता कर उक्त मामले की जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि गिरफ्तार युवकों के पास से ब्राउन सुगर की कुल 07 पुड़िया सिलवर पेपर में लपेटा हुआ जिसका कुल वजन 4.51 ग्राम है पाया गया। वहीं एक गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार मेहरा के विरुद्ध पूर्व में गोड्डा नगर थाना में मामले भी दर्ज हैं। छापामारी दल में कुमार गौरव, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक गोड्डा, दिनेश कुमार महली पुनि सह थाना प्रभारी नगर थाना गोड्डा, पुअनि रामदेव वर्मा नगर थाना गोड्डा, पुअन भोलानाथ दास नगर थाना गोड्डा, पुअनि द्वारिका प्रसाद नगर थाना गोड्डा, सअनि गौरव कुमार नगर थाना गोड्डा शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button