हापुड़
हाईवे NH 9 पर चलती कार पर अर्धनग्न होकर स्टंट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर यातायात पुलिस 21,500/- रुपये का किया चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – जनपद हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे NH 9 पर चलती कार पर एक युवक का अर्धनग्न होकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ , जिसका संज्ञान लेते हुए हापुड की यातायात पुलिस ने कार का एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त कार का कुल 21,500/- रुपये का ऑनलाइन चालान कर दिया ।
इसके साथ ही हापुड़ के यातायात निरीक्षक नरेश कुमार ने अपील करी कि ,- हापुड़ पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि यातायात नियमों के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करें तथा अपनी व अन्य किसी की जान जोखिम में न डाले, यदि किसी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।



