बरेली

राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में की बैठक

आपसी मतभेदों का किया समाधान, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाए गए विजय बहादुर सक्सेना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली । राष्ट्रीय लोक दल के रोहिलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह का रविवार को बरेली आगमन हुआ। यह पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी की सर्किट हाउस में बैठक ली जिसमें संगठन को मजबूती, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन के विस्तार पर चर्चा की। इसके बाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि जनपद बरेली में कुछ समय से पूर्व जिला अध्यक्षों को लेकर एडवोकेट मोहम्मद मतलूब तथा कुछ समय तक रहे जिला अध्यक्ष वाजिद हुसैन आपसी मतभेद के कारण संगठन में शिथिलता देखने को मिल रही थी इसके कारण मेरे द्वारा पिछले सप्ताह राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार विजय बहादुर सक्सेना को कार्य वाहक जिला अध्यक्ष बनाया गया था फिर भी पूर्व जिला अध्यक्ष वाजिद हुसैन द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही थी जिसका पटाक्षेप करने के लिए मुझे बरेली आना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रेस के माध्यम से मंै यह जानकारी देना चाहता हंूं कि वर्तमान में अब जिला अध्यक्ष की कमान कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना के हाथ में हैं। इसके बाद अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिए जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना का सहयोग करते हुए राष्ट्रीय लोकदल को जनपद बरेली में ऊंचाइयों तक ले जाएं ताकि केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के हाथ और भी मजबूत हों।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद मतलूब ने कहा-पार्टी के प्रति मैं और मेरा परिवार हमेशा वफादार रहा है , वर्तमान जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना को मेरा पूर्ण सहयोग रहेगा। वहीं कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना ने कहा कि पार्टी को मैं तन, मन, धन से आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का इस पार्टी में सम्मान बरकारर रहेगा और सहयोग की अपेक्षा रहेगी। इस बीच प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक एवं सैनिक प्रकोष्ठ के कुलदीप पवार ने क्षेत्रीय अध्यक्ष ामबीर सिंह जी भेंट की एवं स्वागत सत्कार किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट मतलूब अहमद, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजवीर उपाध्याय, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गीता सिन्हा, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजवीर चौधरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शाहवान ख़ान, कमल जीत सिंह, सचिन चौधरी, योगेन्द्र, शहादत हुसैन, डॉ अय्यूब, ओमपाल कश्यप, चन्दा बाबू, अबरार, रोहित चौधरी, वीरेंद्र गंगवार, सभासद अख्तर, मुस्तफा, डा अयूब, तौफीक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button