जालौन

चतेला में जमीनी विवाद में पकड़ा तूल कब्जे की कोशिश से हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जनपद जालौन के कालपी क्षेत्र में जमीन विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया है। थाना कदौरा के ग्राम चतेला में एक मकान पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, उनकी वैध काश्तकारी भूमि पर बने मकान को लेकर गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि बीते दिनों कुछ व्यक्तियों ने मौके पर पहुंचकर मकान का ताला तोड़ने की कोशिश की, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। स्थानीय स्तर पर लोगों का कहना है कि समय रहते हस्तक्षेप न हुआ तो विवाद बढ़ सकता है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button