ललितपुर

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक संपन्न

नौ मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार सिंह ने की। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विगत राष्ट्रीय लोक अदालत की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर नियत करने, नोटिसों की समय पर तामीली कराने तथा अधिकाधिक मामलों के आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराने पर जोर दिया गया। बैठक में एडीजे (द.प्र.क्षे.)/प्रभारी अध्यक्ष प्रोसेस सर्विंग कमेटी सुनील सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक जायसवाल, सचिव देवप्रिय सारस्वत, एएसपी कालू सिंह, डीआईओ दयाशंकर, यात्री/मालकर अधिकारी लिली चौधरी, चकबंदी अधिकारी, जेई जल संस्थान के अलावा श्रम एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल कर उनका त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सरल और सुलभ न्याय मिल सके। अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने सभी विभागों से समन्वय बनाकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button