बरेली

वन मंत्री ने शहर में तीन फ्लाईओवर बनवाने को मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बरेली। स्मार्ट सिटी में यातायात को सुगम बनाने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री व शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने एक बार फिर कदम उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डेलापीर चौराहा, सौफुटा तिराहा और सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की है।
 डॉ. अरुण कुमार का कहना है कि इन स्थानों पर भीड़भाड़ अधिक रहती है। इसलिए जनहित में यहां पुल बनना बेहद जरूरी है। वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार का कहना है कि यदि इन तीन स्थानों पर फ्लाईओवर बना दिया जाता है तो बरेली के लोगों को काफी राहत होगी। ये तीनों ऐसे स्थान हैं, जहां पर शहर की ट्रैफिक के साथ ही बाहर के लोग भी आते हैं।
इसलिए पीक आवर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। वन मंत्री ने पत्र में लिखा है कि डेलापीर चौराहे के पास पुलिस चौकी से होकर मंडी समिति से आगे सीएआरआई की गेट की ओर और पुलिस चौकी से आईवीआरआई की ओर टी-शेप में फ्लाईओवर बनना बेहद जरूरी है। वहीं, दूसरा पुल सौफुटा तिराहा टी-प्वाइंट के निकट देव प्राइमस अस्पताल की ओर से महानगर कॉलोनी की ओर बनना जरूरी है। उधर, सुरेश शर्मा नगर चौराहे से सेटेलाईट की ओर लाइफलाइन अस्पताल की ओर भी फ्लाईओवर का निर्माण कराने की मांग की है। मालूम हो कि इन तीनों जगह पर फ्लाईओवर बनाने के लिए डॉ. अरुण कुमार पहले भी कई बार मांग उठा चुके हैं।सेतु निगम ने डेलापीर और सौ फुटा रोड पर फ्लाईओवर बनाने के लिए 188 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भी भेजा था। इनमें सौ फुटा तिराहे पर करीब 646 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण पर 68 करोड़ रुपये और डेलापीर चौराहे पर 119.92 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव बनाया गया था। हालांकि मुख्यालय से अनुमति नहीं मिलने के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button