गोड्डा

भाजपा ने एक दो-घंटा धरना देकर किसानों के हित में घड़ियाली आंसू बहाने का किया काम : प्रेमनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बीते कल भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर दो-चार लोगों के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दो-घंटा धरना देकर किसानों के हित में घड़ियाली आंसू बहाने का काम किया। भाजपा का यह धरना कार्यक्रम पूर्णता फ्लॉप था। कार्यक्रम में एक भी किसान दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिजली-पानी के सवाल पर चंद लोगों के साथ झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ झूठे बयान बाजी करने का काम किया। मैं भारतीय जनता पार्टी के उन कार्यकर्ताओं और नेताओं से पूछना चाहता हूं की किसान विरोधी भाजपा है या अन्य राजनीतिक दल ? भाजपा ही वह पार्टी है जिनके आका ने कहा था कि मैं किसानों की आय दोगुनी कर दूंगा। क्या किसाने की आय दोगुनीहो गई ? भाजपा ही वह पार्टी है जिसने किसानों के लिए तीन काला कानून बनाने का काम किया। जिसके लिए देश भर के किसानों ने लंबे समय तक आंदोलन किया और भाजपा के नेतृत्व में केंद्र में चलने वाली सरकार को घुटना टेकवाते हुए तीनों काला कानून को वापस कराया। किसान MSP लागू कराने के लिए लड़ते रहे, लेकिन भाजपा के नेताओं ने उनकी एक भी नहीं सुनी। देश में रासायनिक खाद, कीटनाशक दवाई, डीजल, बीज, कृषि यंत्र एवं अन्य सामग्री में के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसके साथ ही साथ डीजल, रसोई गैस आदि किसानों को मिल भी नहीं रहा है। इस महंगाई ने किसानों का कमर तोड़ दिया है। किसान इस दर्द से कराह रहा है। भाजपा का यह कार्यक्रम बिल्कुल नौटंकी भरा कार्यक्रम था। राज्य के किसान भाई भली-भांति समझते हैं की झारखंड के किसानों एवं आम लोगों का विश्वास बीजेपी के नेताओं से पूर्णतः टूट गया है। जहां तक झारखंड सरकार की बात है झारखंड सरकार ने किसानों को समय पर बीज दिया, समय पर धान क्रय केंद्र खुलवाने और किसानों को समय पर उसकी राशि भुगतान भी कराया। राज्य के किसानों का पहले 50000.00 फिर 200000.00 ऋण माफ करने का काम किया। बिरसा कृषि योजना के तहत किसानों को लगातार लाभ मिल रहा है। सिचाई के श्रोत में लगातार वृद्धि कराया जा रहा है। भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा को यहां का किसान भली भांति समझ चुका है, इसलिए किसानों ने भाजपा को झारखंड से नाकार दिया।
जहां तक बिजली और पानी का सवाल है भाजपा के नेता अपने झारखंड के उन 18 वर्षों के कार्यकाल को देखें और वर्तमान समय से आँखो में लगी पट्टी को हटा कर तुलना करें तब यह पता चलेगा कि अभी झारखंड के किसानों एवं अन्य लोगों को उस समय की तुलना में 100 गुना बिजली और पानी की आपूर्ति की स्थिति अच्छी है। भाजपा का यह कार्यक्रम देश में डीजल, पेट्रोल, कुकिंग गैस के साथ अन्य सामग्री की उपलब्धता कम होने और उसमें बेशुमार बढ़ती महंगाई, नीट UG परीक्षा में पेपर लीक आदि के मामले पर जो देश में संकट की स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे युवाओं, किसानोंऔर मजदूरों में काफी आक्रोश है, उन लोगों का ध्यान भटकने के लिए किसानों के नाम पर धरना और प्रदर्शन करने का काम बीजेपी कर रही है। यदि भाजपा के नेताओं के अंदर जरा सा भी नैतिकता बच गई है तो बढ़ती महंगाई, पेपर लीक, बेरोजगारी आदि के समस्याओं पर बोलने के लिए सामने आना चाहिए नहीं तो आने वाले दिनों में भाजपा ना घर का रहेगी ना घाट की..!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button