मथुरा

मथुरा में आंधी-बारिश से 260 खंभे टूटे, 11 ट्रांसफाॅर्मर फुंके

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा।  तेज आंधी और बारिश ने जिले की विद्युत व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। तेज हवाओं के चलते कोसीकलां, गोवर्धन और फरह क्षेत्र में विद्युत निगम को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आंधी में करीब 260 विद्युत खंभे टूट गए, जबकि 11 ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। इसके चलते बुधवार शाम तक करीब 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से हाईटेंशन और एलटी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया। बिजली न होने से पानी की मोटर नहीं चल सकीं। अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर रास्ते बाधित होने और लगातार खराब मौसम के कारण कार्य प्रभावित हुआ, फिर भी तेजी से मरम्मत कराई जा रही है। गोवर्धन निवासी ग्रामीण राम नरेश सिंह ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद कई क्षेत्र में समय पर कर्मचारी नहीं पहुंचे। बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है और शेष गांवों में भी जल्द बिजली सुचारू कर दी जाएगी। उन्होंने लोगों से टूटे तारों और बिजली के खभों से दूर रहने की अपील की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button