हापुड़

ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई…

सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए ड्रोन कैमरे...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ईदगाह के मुख्य गेट पर डीएम और एसपी सहित भारी पुलिसबल तैनात…

हापुड़ (यूपी) –  हापुड़ में ईदगाह पर शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई नमाज । बकरीद पर हापुड़ पुलिस अलर्ट। हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के ईद गाह पर पर ईद गाह पर एकत्र हो कर नमाजियों ने नमाज पढ़ी । हापुड़  में कुल 57 मस्जिद में अलग अलग समय पर नमाज अदा की जा रही हैं । सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने के लिए ईदगाह पर ड्रोन से रखी जा रही है नजर। डीएम, एसपी सहित भारी पुलिसबल मौके पर मौजूद रहा ।

आज बकरीद के मौके पर हापुड शहर के ईदगाह में अकीदतमंदों द्वारा नमाज अदा की जा रही है। शहर में 57 मस्जिदों में अलग अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी । सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंच रहे हैं और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ करते हुए नमाज अदा कर रहे हैं । ईद को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए हापुड पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। ईदगाह परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ।जिलाधिकारी कविता मीणा और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह स्वयं मौके पर मौजूद हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button