खैरथल

धूमधाम से मनाया ईद उल अजहा मांगी भाईचारा,उन्नति, सफलता की दुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल : मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा शहर सहित आसपास के क्षेत्र में ईद उल अजहा बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर सभी ने एक दूसरे के गले लग ईद की बधाई दी इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग में  खासा उत्साह रहा।
शहर के सिवाना रोड स्थित ठेकड़ा स्थित मस्जिद में मौलाना अब्दुल शकुर ने नमाज अता कराई ।नमाज अदा करवाने के उपरांत कुर्बानी के महत्व को लेकर विस्तार के साथ बताया। इसके साथ ही देश में आपसी भाईचारा उन्नति तथा सफलता को लेकर दुआ मांगी गई
 हाजी यूनुस, भूर्रा, हब्बू, जमालूद्दीन,सरदारा,वली मोहम्मद,हाजी शरीफ,हारून, खुर्शीद फौजी, अनिल तेली सहित काफ़ी संख्या में लोगो ने नमाज अता कर एक दूसरे को बधाई दी वहीं समीपवर्ती ग्राम पेहल की मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज मौलाना अहमद कासमी ने अता कराई गई। इस मौके पर हाजी बनवारी खान,जुम्माखान,मदार खान, पप्पी खान,शकुर खान,रहमू,हारून,आमीन,सुन्नत खान,अकबर खान,मुहम्मद तारिक उपस्थित रहे । उधर, शहर के बूढावली स्थित ईदगाह में मौलाना इसब खान ने नमाज अता कराई,इस मौके पर अलीमुद्दीन,छंगा,परवेज आलम,असलम, हबीब, जाकर हुसैन, नवीन आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button