पाकुड़

पाकुड़ में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज़

Eid-ul-Azha prayers were offered in a peaceful atmosphere in Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व-2026 की नमाज़ शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में अदा की गई। नमाज़ के दौरान सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतज़ाम किए गये थे। पाकुड़ पुलिस द्वारा सभी नमाज़ स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती कर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के तथ्यहीन, भ्रामक फोटो-वीडियो अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इसी क्रम में नौपाड़ा ईदगाह में भी पवित्र ईद-उल-अजहा की नमाज़ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज़ अदा कर देश एवं क्षेत्र में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार सहित प्रशासनिक पदाधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर लोगों से मुलाकात की तथा सभी क्षेत्रवासियों को ईद- उल- अजहा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक एवं जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button