ललितपुर

पार्षद/पत्रकार कुन्दन पाल के चाचा के निधन पर प्रेस क्लब ने जताया शोक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सुपर मार्केट स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में गुरूवार को एक शोकसभा का आयोजन अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू की अध्यक्षता में किया गया। सभा में प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार/पार्षद कुन्दन पाल के पूज्यनीय चाचाजी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया गया। सभा में सभी पत्रकारों ने दो मिनिट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से कामनाएं कीं। सभा उपरान्त सभी पत्रकार साथियों ने पत्रकार/पार्षद कुन्दन पाल के सिविल लाइन स्थित आवास पर जाकर शोक पत्र सौंपा और इस भारी दुख को सहन करने के लिए ईश्वर से धैर्य प्रदान करने की कामनाएं कीं। इस दौरान अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, महामंत्री अमित सोनी, कार्यालय प्रभारी अजित जैन भारती, अनूप मोदी, अमित लखेरा, बृजेश पंथ, राहुल साहू खिरिया, रमेश रायकवार, श्याम दीक्षित, शिब्बू राठौर, अनूप राठौर, निहाल सेन, शिवम अग्निहोत्री, मनीष पाठक, आलोक चतुर्वेदी, सूरज राजपूत, सुमित रायकवार, सुनील जैन, विकास सोनी, अमित संज्ञा, अजितेश जैन, सूरज सिंह, विनोद मिश्रा, जयेश बादल, भगवत नारायण श्रोती, कमलेश साहू, दिव्यांश शर्मा, संजय नायक, आकाश ताम्रकार, अमित राठौर, पंकज रायकवार के अलावा अनेकों पत्रकार साथी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button