सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने 57 अलग मस्जिदों में नमाज अदा करने की व्यवस्था करवाई….
बकरीद से पहले मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सुरक्षा कड़ी…
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में बकरा ईद को लेकर हापुड पुलिस अलर्ट मोड पर है । एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह और एएसपी विनीत भटनागर के नेतृत्व में शहर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया । खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज़ अदा करने पर रोक लगाई गई है। इसके लिए हापुड में 57 मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज़ अदा करने की व्यवस्था की गई है । इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी हापुड पुलिस द्वारा खास नजर रखी जा रही है ।
कल बकरीद पर्व को लेकर हापुड़ पुलिस को अलर्ट जारी किया गया है। ईद-उल-फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है । आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया है । इस दौरान चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात नजर आ रहा है ।
ईद की नमाज की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हापुड के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है, जिससे किसी भी नागरिक को असुविधा न हो. उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी हितधारकों, पीस कमेटियों और मोहल्ला समितियों के साथ जिला व थाना स्तर पर बैठकें की जा चुकी हैं. सभी को उनकी जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं के बारे में स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं. इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर है ।
हापुड़ के सी ओ सिटी वरुण मिश्रा ने सभी पुलिसकर्मियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति ने सड़क पर या सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यमों से आपसी भाईचारे और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया, तो पुलिस उसके खिलाफ बेहद सख्त और दंडात्मक कार्रवाई करे । आप लोगों को यह डंडा दिया गया है जिसका इस्तेमाल उपद्रवी व्यक्ति पर बंदूक की तरह करना है ।
इसके साथ ही हापुड़ पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं और किसी भी भ्रामक अफवाह पर ध्यान न दें।





