मथुरा

कोसीकलां के एक गांव में सात साल की मासूम से दरिंदगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही आठ वर्षीय बच्ची को गांव का ही युवक उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से गांव में रोष व्याप्त है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची अपनी मां के पास रात को सो रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला युवक जंगले के रास्ते घर में दाखिल हुआ और बच्ची को उठा ले गया। मकान के पीछे ही एक निर्माणाधीन मकान में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोती-चीखती घर लौटी और मां को सारी बात बतायी। यह सुन उसकी मां भी घबरा गयी और रोने लगी। सुबह मां ने सभी को घटना के बारे में जानकारी दी और 112 पर पुलिस को कॉल किया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गये। लोगों में घटना को लेकर गुस्सा था। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी।​पुलिस ने बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज पॉक्सो, दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी। सूचना पर सीओ छाता भूषण वर्मा और एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button