बाराबंकी

पर्यावरण दिवस पर चंद्रोदय इंटरनेशनल स्कूल में हुआ वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चंद्रोदय इंटरनेशनल स्कूल, पिपरी महार में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना था।
 शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए । इस दौरान आम, नीम, फूलों एवं अन्य छायादार तथा फलदार पौधों का रोपण किया गया l पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
विद्यालय के चेयरमैन श्री अनुपम मिश्रा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर मृदुल मिश्रा ने  पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
 मुकुल मिश्रा ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण  में विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर उत्तम पांडेय, को-आर्डिनेटर माही सिंह, विशाल सिंह,अनिकेत अवस्थी, आयुष सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button