हापुड़

दुकानदार से खरीदी बिसलेरी की पानी की बोतल में एसिड मिलने का आरोप

घटना का सीसीटीवी आया सामने

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

युवती को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया….

हापुड (यूपी) – दुकानदार से खरीदी बिसलेरी कंपनी की पानी की बोतल में एसिड मिलने का आरोप सामने आया है । युवती ने पानी समझ एसिड का घूंट पिया । पानी की बोतल खरीदने पर दुकानदार ने दी थी एसिड की बोतल । बिसलेरी की पानी की बोतल में एसिड निकलने का लगा गंभीर आरोप । पानी समझकर एसिड का घूंट पीने से युवती की हालत गंभीर हो गई जिसे डॉक्टरों ने मेरठ के हायर सेंटर  रेफर कर दिया है । घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जो अब वायरल है । हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर के एक दुकान का मामला बताया जा रहा है ।

जानकारी के अनुसार , हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को कथित तौर पर पानी मांगने पर बिसलेरी की बोतल दी गई, लेकिन बोतल में पानी की जगह एसिड भरा हुआ था। जैसे ही युवती ने बोतल से पानी का घूंट लिया, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना के बाद परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया । सूचना मिलते ही हापुड नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बिसलेरी की बोतल में एसिड कैसे पहुंचा और इसमें किसकी लापरवाही रही है । पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवती का इलाज हायर सेंटर में जारी है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button