खैरथल
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बीडा स्टेडियम का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को अपने भिवाड़ी प्रवास के दौरान बीडा स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम में विकसित एथलेटिक्स ट्रैक, स्पोर्ट्स कोर्ट तथा अन्य खेल सुविधाओं का अवलोकन कर वहां संचालित की जा रही खेल गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीडा स्टेडियम क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय मंदिरों में धौक भी लगाई



