शामली
‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान में 375 वाहनों पर कार्रवाई
312 बिना हेलमेट चालकों के कटे चालान, यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। सड़क सुरक्षा को लेकर शामली यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए 375 वाहनों के चालान किए। इनमें 312 दोपहिया चालक बिना हेलमेट पाए गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों से बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न देने की अपील करते हुए लोगों को सीट बेल्ट, गति सीमा और मोबाइल का प्रयोग न करने के लिए भी जागरूक किया।