खैरथल

बालाजी मंदिर में भागवत कथा

श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया: झूमें श्रृद्धालु 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल। खैरथल के पुरानी मण्डी स्थित बालाजी  मंदिर मे सोमवार को भागवत कथा मे भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा वाचक साध्वी कृष्णा किशोरी जी  कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं।

खैरथल के बालाजी मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा  शाम 4 बजे से श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को कथावाचक साध्वी कृष्णा किशोरी जी  ने श्रृद्धालुओ बेहद संजीदगी के साथ सुनाया।

कथा प्रसंग सुनाते हुए साध्वी कृष्णा किशोरी जी  ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा।

सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए।

भगवान श्रीकृष्ण गोकुल में नित्य ही माखन चोरी लीला करते हैं। मां यशोदा के बार-बार समझाने पर भी श्रीकृष्ण नहीं मानते हैं तो मां यशोदा ने भगवान को रस्सी से बांधना चाहा पर भगवान को कौन बांध सकता है, लेकिन भगवान मां की दयनीय दशा को देखते हुए स्वयं बंध जाते हैं।

इसलिए भगवान को न धन, पद व प्रतिष्ठा से नहीं बांध सकता। भगवान तो प्रेम से बंध जाते हैं।इस मौके पर श्रीमद् भागवत कथा प्रेमी पोणी गुप्ता , अंकित लाटा,विक्रम सिंह,हितेश शर्मा, घनश्याम गोयल, कविता अग्रवाल, कविता शर्मा, पूजा शर्मा, ममता शर्मा, ,हर्ष पंडित , मनमोहन भारद्वाज, युवराज,हिमांशु पांडे, संजय शर्मा, गोपाल शर्मा  सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button