बरेली

कांवड़ यात्रा मार्गों की समस्याओं के समाधान की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। हिन्दू जागरण एवं स्वाभिमान सुरक्षा समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नवाबगंज को सौंपकर कांवड़ यात्रा मार्गों पर गंदे पानी के जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान मुनेन्द्र पाल, वीरेन्द्र सिंह, राहुल गंगवार, बलबीर, नीतू गुप्ता, अन्नू शर्मा, कपिल देव, टीटू गंगवार, राकेश सक्सेना, सूरज, ओमेंद्र कुमार एवं टिंकू शर्मा मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button