मथुरा

चलती कार में आग: बाल-बाल बचा अभिनव अरोड़ा का परिवार

दिल्ली जाते समय हुई घटना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वृंदावन से दिल्ली लौट रहे प्रसिद्ध बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा की कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार अभिनव अरोड़ा सहित उनका पूरा परिवार समय रहते बाहर निकल आया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 84 पर रात करीब दो बजे हुई। सूचना मिलने पर थाना सुरीर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दिल्ली निवासी तरुण राज अरोड़ा अपनी डस्टर कार से पत्नी ज्योति अरोड़ा, पुत्र एवं बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा और मन्नत अरोड़ा के साथ वृंदावन से दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान चलते वाहन में अचानक आग लग गई। कार से धुआं और लपटें निकलती देख सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन काफी हद तक जल चुका था। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाद में परिवार को दूसरे वाहन से सुरक्षित दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। घटना के दौरान एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button