पाकुड़
सपादाहा गांव में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत
New 25 kVA transformer installed in Sapadaha village; villagers get relief.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के पंचायत गणपुरा अंतर्गत सपादाहा कमार टोला में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हुआ। केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से गांव में 25 केवीए का नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया। नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से ग्रामीणों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। इससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए उपासना मरांडी के प्रति आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।



