जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पेंशनर की बैठक
जिलाधिकारी ने कोषागार हापुड़ से पेंशन पा रहे सभी पेंशनरों की पेंशन से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सरकारी कर्मचारियों के सेवानिवृत होने के उपरांत समय से तथा एक माह के भीतर सभी प्रकार का भुगतान कराना सुनिश्चित करें: डीएम
सरकारी सेवा से रिटायर होने के उपरांत पेंशन पाने वाले सभी कर्मचारियों का पेंशन में करें सहयोग
हापुड़। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में पेंशन पा रहे सरकारी कर्मचारियों की पेंशन में आ रही समस्याओं को लेकर आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक, कर्मचारी एवं पेंशनर संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन, पारिवारिक पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं अन्य भत्तों से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने कोषागार हापुड़ से पेंशन पा रहे सभी पेंशनरों की पेंशन से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के सेवानिवृत होने के उपरांत समय से तथा एक माह के भीतर सभी प्रकार का भुगतान कराना सुनिश्चित करें। सरकारी सेवा से रिटायर होने के उपरांत पेंशन पाने वाले सभी कर्मचारियों का पेंशन में सहयोग किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जो कर्मचारी सरकारी सेवा से रिटायर हो गए हैं और उनकी अभी तक पेंशन लागू नहीं हुई है उनका 15 दिवस के अंदर समाधान करना सुनिश्चित करें। साथी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने कर्मचारियों का आगामी माह मार्च 2027 में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की सूचित तैयार कर ले जिससे समय पर उनके रिटायरमेंट की कार्रवाई समय से की जा सके।



