दिल्लीराष्ट्रीय

भारत में बढ़ रहे कोविड-19 केस, फिर जरूरी होगा मास्क?

नई दिल्ली । देश में कोविड-19 के मामलों को लेकर एक बार फिर सतर्कता बढ़ गई है। इसी बीच गायक और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी जान कुमार सानू के कोरोना पॉजिटिव होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है।
क्या भारत में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है? क्या फिर से मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपाय करना जरूरी हो जाएगा? ये सवाल फिर से लोगों के मन में आने शुरू हो गए हें।  हमने आंध्र प्रदेश में चार साल बाद कोविड-19 से मौत का मामला दर्ज होने और चार नए संक्रमित मिलने की जानकारी साझा की थी। इससे पहले मुंबई में भी कुछ लोगों को संक्रमण का शिकार पाया था।
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर और ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट रहे जान कुमार सानू भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो शेयर करते हुए, सिंगर ने मजेदार कैप्शन के साथ लिखा- ‘चाइना से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो।’
हालिया मामले ने एक बार फिर इस बात की ओर ध्यान खींचा है कि कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है? कहीं फिर से वो पुराना दौर वापस तो नहीं आ रहा है?
कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो दुनियाभर में अब संक्रमण की बड़ी लहरें नहीं देखी जा रही हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि सार्स-सीओवी-2 (कोविड-19 फैलाने वाला वायरस) लगातार हमारे बीच मौजूद रहता है और खुद में बदलाव करके नए वैरिएंट के साथ वापस आता रहता है। मौसमी इन्फ्लूएंजा की तरह, इन वैरिएंट्स के कारण समय-समय पर संक्रमण के मामलों में उछाल आ सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button