गोड्डा
राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू
MPW स्वास्थ्य कर्मी, श्रावणी मेला प्रतिनियुक्ति-2026 का भी करेंगे बहिष्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सुंदरपहाड़ी। झारखंड MPW कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा वर्षों से लंबित मांगों पर कोई ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। राज्य संघ के निर्देश के पश्चात जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के MPW स्वास्थ्य कर्मी अपनी उचित मांगों को लेकर 13 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया। आंदोलन के तहत काला बिल्ला लगाकर सुंदरपहाड़ी में प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में कार्य कर रहे है। संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं जिला सचिव जय कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी दिया। कहा कि जिले से लेकर प्रखंड क्षेत्र के सुदरवर्ती गांव में एमपीडब्ल्यू के अलावा स्वास्थ्य कर्मी कार्य करते हैं। लेकिन उनके ही मांगों को नजरअंदाज करने का काम किया जा रहा है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती है और राज्य से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में सभी एमपीडब्ल्यू एवं स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन को सफल बनाने के लिए डटे हुए हैं। दौरान एमपीडब्ल्यू अरविंद कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सुंदरपहाड़ी, ब्रह्मानंद पंडित, शिव शंकर ठाकुर, सुमित कुमार, राजीव कुमार, नंदकिशोर पासवान, पिंकू कुमार, सुदामा मालतो, इंदुभूषण पाठक आदि शामिल थे।



