गोड्डा

पथरगामा बीडीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर 22वें दिन भी भूख हड़ताल जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पथरगामा। पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य अमित भगत के नेतृत्व में चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 22वें दिन भी जारी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना स्थल पर मौजूद रहे और आंदोलन को समर्थन दिया। जिप सदस्य अमित भगत ने कहा कि जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनकी आवाज लगातार उठती रहेगी। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ चाहे जितने भी मामले दर्ज किए जाएं, वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला स्तर के अधिकारी बीडीओ को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। अमित भगत ने कहा कि करीब छह-सात माह पूर्व ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की गई थी, लेकिन अब तक जांच नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि धरना शुरू करने से पहले भी उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा को लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की गई थी। इसके बावजूद आंदोलन के 22 दिन बीत जाने के बाद भी जांच शुरू नहीं होने पर उन्होंने सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से आंदोलन समाप्त करने और एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने को लेकर स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button