
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : ज्योति ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा युगवीणा लाइब्रेरी स्थित यामिनी आर्ट गैलरी में आयोजित कला प्रतिभा सम्मान प्रदर्शनी का समापन मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला (मोंटी ) के द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के द्वारा विभा वैद्य के द्वारा बनाई गई “पिघलती पहचान” को सराहा गया। इस पेंटिंग में मनुष्य बाहरी स्वरूप को छोड़ के वास्तविक पहचान को दर्शाया है आज अंतिम दिन दर्शकों की काफी भीड़ रही इस अवसर पर रोशनी गौड़, रुचि दिवाकर, हरिप्रिया नरसिम्हन, आलोक पवार, श्रेय भारद्वाज, पलक सूरी, गरिमा सिंह, अनमोल शंखधार, चरितार्थ शर्मा मनीषा भारती, श्रेया गट्टानी, नव्या आनंद, पलक सिंह एवम् ज्योति ललित कला अकादमी बरेली के पदाधिकारी संस्थापक उमेश चंद्र, अध्यक्ष परमानन्द, उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण,आदि उपस्थित रहे।




