
अंबेडकरनगर । बहुजन समाज पार्टी ने अकबरपुर विधानसभा में टीम बदल दी है। तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। यूपी के अंबेडकरनगर में बहुजन समाज पार्टी ने अकबरपुर विधानसभा इकाई में संगठनात्मक बदलाव करते हुए तीन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां तय करते हुए संगठन को सक्रिय करने की दिशा में कदम उठाया है।
बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, माऊख रामपुर मंगुराडिला निवासी आज्ञाराम प्रधान को अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सिसानी अखईपुर निवासी विनायक निषाद को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, एडवोकेट विजय कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें विधानसभा इकाई के संचालन और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का दायित्व दिया गया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि ये नियुक्तियां बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश और प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद की गई हैं। नए पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में विधानसभा इकाई की सक्रियता बढ़ाने का काम करेंगे।



