बरेली
डॉ. रवि प्रकाश शर्मा रूहेलांचल के आंचलिक विज्ञान समन्वयक नामित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की आंचलिक कार्यशाला 17 जुलाई 2026 को श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज बरेली में होगी।
कार्यक्रम समन्वयन हेतु _केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा को रूहेलांचल का आंचलिक विज्ञान समन्वयक नामित किया गया है।
रूहेलांचल के बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर जिलों के जिला व अकादमिक समन्वयक भाग लेंगे। राज्य समन्वयक दीपक शर्मा प्रशिक्षण देंगे। डॉ. एस. पी. पांडेय ने बताया कि 14 से 17 वर्ष के बाल वैज्ञानिक “टिकाऊपन के लिए विज्ञान और नवाचार” पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।



