खैरथल
किशनगढ़ पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 545 किलो बदबूदार सिंथेटिक पनीर नष्ट किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल -तिजारा: आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर राजस्थान सरकार के दिशा निर्देश पर किशनगढ़बास पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 545 किलो बदबूदार सिंथेटिक पनीर किशनगढ़ कस्बे में नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि किशनगढ़ पुलिस गस्त के दौरान सफेद ईको गाड़ी नंबर आरजे 40 CB 9889 जिसमें प्लास्टिक की करीब 15 कैनो में 545 किलो बदबूदार सिंथेटिकृ पनीर जिसको किशनगढ़ पुलिस द्वारा मौके पर रोका गया पुलिस द्वारा जानकारी लेने पर कार चालक आदिल खान पुत्र श्री एट मोहम्मद गांव जरौली तहसील तिजारा उम्र 25 वर्ष जाति मेव और उसका साथी मुनव्वर पुत्र रजाक गांव जरौली तहसील तिजारा उम्र 20 वर्ष जाति मेव द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा पनीर को नारनौल एवं झुंझुनू जिले के आसपास करीब 180 से ₹200 में बेचन के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग को गाड़ी की जानकारी दी गई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर पनीर की जांच की गई। जांच के दौरान सिंथेटिक पनीर में गंदगी एवं बदबूदार पाया गया जिसका एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के नियम के तहत नमूना लेते हुए मौके पर जेसीबी द्वारा गद्दा खुदवा कर बदबूदार एवं सिंथेटिक पनीर मात्र करीब 545 किलो को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। कार्रवाई के दौरान किशनगढ़ पुलिस आरपीएस नेहा, थानाअधिकारी बनवारी लाल ,महिपाल, सुभाष यादव मौजूद रहे