राष्ट्रपति सुरक्षा सेल के प्रभारी बनाये गये आईपीएस जितेन्द्र मणि तका गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
युवाओं के प्रेरणा स्रोत आइपीएस के गांव में हैं आधा दर्जन से अधिक अधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोरखपुर : स्थानीय विकास खंड के बालभीटी गांव निवासी आइपीएस अधिकारी जितेन्द्र मणि त्रिपाठी को राष्ट्रपति सुरक्षा सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति सुरक्षा सेल का प्रभारी बनाये जाने के बाद जितेन्द्र मणि के सोमवार को पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत आइपीएस जितेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि गांव की मिट्टी में जो अपनापन है वह कहीं नहीं है।बचपन गांव में बीतने व प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त होने के कारण उनका गांव से विशेष लगाव है। उन्होंने मौजूद युवाओं को आगे बढ़ने का गुण बताते हुए उनका हौसला बुलंद किया।
बताते चलें कि जितेन्द्र मणि त्रिपाठी बालभीटी गांव के प्राथमिक विद्यालय से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण किये है। जुबली इन्टर कालेज गोरखपुर से हाई स्कूल प्रथम श्रेणी व इन्टर मीडीएट द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की। भारतीय पुलिस सेवा में आने के पहले इनका चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में हुआ था। मध्य प्रदेश सरकार में यह सहायक विकास आयुक्त के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। उत्तर प्रदेश प्रान्तीय सिविल सेवा (पीसीएस)में चयन होने के बाद दो साल तक यह प्रदेश में ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किए।दिल्ली पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त, सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी, दिल्ली पुलिस एकेडमी में पुलिस उपायुक्त आदि पदों पर कार्य कर चुके हैं।जितेन्द्र मणि के छोटे भाई पीसीएस अधिकारी धर्मेन्द्र मणि त्रिपाठी लखनऊ में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं।जितेन्द्र मणि के गांव पहुंचते ही लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान रामबदनमणि त्रिपाठी, रामचन्द्र तिवारी, डा. रविन्द्र तिवारी, मंगला मणि त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र मणि त्रिपाठी, दीनानाथ तिवारी, अंजनेयमणि त्रिपाठी, मानस मणि त्रिपाठी, श्रीकांत तिवारी, अरूण मणि, अजय मणि, राजेश मणि, अंशुमान मणि, शिवा कांत तिवारी, राजन तिवारी, देबू लाल साहनी, अरबिन्द मणि, उत्तम साहनी, शिव पूजन, पूर्व प्रधान मोहम्मद हफीज अंसारी, सुरेन्द्र मणि, भोला मणि, नलिनेश मणि, मनोज मणि, हिमांशु मणि आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव में आधा दर्जन से अधिक हैं अधिकारी
आइपीएस जितेन्द्र मणि से प्रेरणा लेकर गांव के आधा दर्जन से अधिक नवयुवक इस समय अधिकारी बन कर कार्य कर रहे हैं। गांव के पहले पीसीएस जे सत्यप्रकाश त्रिपाठी प्रयाग राज में जिला जज के पद पर कार्यरत हैं ।धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी मध्य प्रदेश के भोपाल में कस्टम विभाग के उपायुक्त हैं ।सत्यप्रकाश के पुत्र अभिनव त्रिपाठी संतकबीर नगर में जूनियर डिविजन सिविल जज हैं ।गांव के ही स्वेता त्रिपाठी गाजीपुर में जूनियर डिविजन सिविल जज की सेवा दे रही हैं।अमिताभ मणि त्रिपाठी अधिशासी अभियंता है। इन्हीं अधिकारियों से प्रेरणा लेकर गांव के युवा सिविल सर्विस की तैयारी मे लगे हुए हैं।



