बोकारो

कोयले के अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी ली – अमित सोनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में धड़ल्ले से कोयले का काला धंधा, अवैध बालू, अवैध पत्थर चल रहा है. इन मुद्दे को निराधार बताए साथ ही आश्वासन दिए कि किसी भी हॉल में अवैध खनन के कार्य को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी अगर आप सब के दिए गए ज्ञापन पे निष्पक्ष जांच कर कानूनी करवाई की जाएगी

अमित सोनी ने कहा कि मेरे 15 पंचायत क्षेत्र में किसी भी स्थान पे कोयला कोई भी। डीपू नहीं मिलेगा हा रूबी कॉल फैक्ट्री संचालित है परंतु चिमनी में पोड़ा न कर के ज़मीन पे किए जाना का कोई सूचना नहीं है अगर ग़लत तरीके से खुले पे पोड़ा की जा रही है तो इसकी जांच कर करवाई की जाएगी क्योंकि खोले में पोड़ा करने से वातावरण निश्चित तौर पे प्रदूषित होती है जिससे बीमारी भी फैलती है।
इस प्रकार का आजसू के द्वारा आवाज़ उठाना एक सराहनीय कार्य है जिससे लोगों को कोई भी परेशानी न हो ,
नावाडीह पूर्व संसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने कहा की यह जो ज्ञापन सौंपा जा रहा है नावाडीह में ग़लत तरीके से अनेकों कार्य संचालित है जिससे ग्रामीण इलाके के लॉग दिन रात मेहनत कर हर दिन जान जोख़िम में डाल कर भींगे सुरंगे में कोयला काटने घुसते है और कभी भी घटना घट जाती है बारिश का दिन भी आ गई है जिससे सुरंगों में पानी भरा है इसके बावजूद दिन के उजाले में अवैध कार्य कको अंजाम दिया जा रहा है। कोई बड़ी घटना न घटे इसलिए आप अपने ऊपरी अधिकारी या खनन अधिकारी को सूचित करते हुए अवैध कार्य को रोके अन्यथा अगर कोई घटना घटती है तो इसकी जवाब देह प्रशासनिक विभाग की होगी, साथ ही पेक थाना प्रभारी को अवगत करे कि हाथी को आजाद कर लूती पे न पड़ें ग़रीब बहुत मुश्किल से अपनी आजीविका चलाते है। तब जा के घर का चूल्हा जलता है।
सभी आश्वासन के बाद धरना की समाप्ति नावाडीह थाना प्रभारी अमित सोनी को ज्ञापन सौंप कर की गई।
मौके पे आंदोलन कारी सह आजसू संस्थापक सदस्य प्रोफेसर अलाउद्दीन अंसारी, प्रखण्ड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि जयलाल महतो, ऊपरघाट सांसद प्रतिनिधि जगरनाथ महतो, आजसू नेता नवीन महतो, आजसू नेता प्रदीप महतो,जिला सह सचिव अर्जुन महतो,जीला सचिव बॉबी पटेल,आजसू प्रखंड सह सचिव भगीरथ महतो, बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम महतो, आजसू प्रखंड छात्र सचिव विक्की शर्मा, परमेश्वर महतो, कमरुद्दीन अंसारी,सावन महतो,महावीर महतो, नकुल ठाकुर, रवि कुमार, चिंतामणि महतो, उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button