मथुरा

अखिलेश और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के लगे विवादित होर्डिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन रोड पर अखिलेश यादव और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के विवादित होर्डिंग लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी होते ही पुलिस ने इनको हटवा दिये। इसे लेकर सपाइयों में रोष व्याप्त है। सपाइयों ने थाना हाइवे में इसकी तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन चौराहे के निकट और गोवर्धन रोड पर एफसीआई गोदाम के पास यूनिपोल पर ये होर्डिंग लगाये गये। होर्डिंग पर ऊपर लिखा था दिल में बाबर, मुंह में राम। साइड में लिखा था अयोध्या में रात के अंधेरे में मूर्तियां रख दी गई थीं : अखिलेश यादव और बाबरी के लिए अयोध्या में और भी कारसेवक मारने पड़ते तो मार देते : मुलायम सिंह यादव। सुबह जैसे ही सपाइयों को इसकी जानकारी हुई उनमें रोष व्याप्त हो गया। सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिन असामाजिक तत्व ने ये पोस्टर लगाये थे, उनकी मंशा अशांति फैलाना था। वह धार्मिक भावना भड़काना चाहते थे। यह सब धार्मिक बैमनस्यता फैलाने के लिया किया गया है। गोवर्धन चौराहे और रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उसमें देखकर पुलिस पता लगाये कि यह किसने किया और उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये। सपा इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायेगी। पूर्व महासचिव रवि यादव ने कहा यह काम कुछ शरारती तत्वों का है, जो शहर के माहौल को खराब करना चाहते हैं। ठाकुर राघवेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी यूथ बिग्रेड ने कहा कि यह कृत्य उन लोगों द्वारा किया जा रहा है, जो राम मंदिर में चोरी कर रहे हैं। अगर प्रशासन ने 24 घंटे में दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो समाजवादी पार्टी पूरे जिले में आंदोलन करेगी। इस दौरान संजय समाजवादी, पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष हरिओम गुर्जर, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, अनिल निषाद, राजेश यादव, प्रताप यादव, जितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। वहीं पुलिस को ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव, प्रदीप चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष बलदेव राजेंद्र सिकरवार, पूर्व महानगर महासचिव रवि यादव , लोहिया वाहिनी उपाध्यक्ष संगम, यूथ ब्रिगेड महासचिव मयंक यादव, देवकीनंदन कश्यप महानगर अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, मनीष आज़ाद, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button