गोरखपुर

गोरखनाथ में नगर निगम गेस्ट हाउस व अधिकारियों के आवासीय भवन का हुआ शिलान्यास।

15वें वित्त आयोग से 5.95 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा जी+5 भवन, गेस्ट हाउस, चार फ्लैट और आधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर द्वारा शहर के विकास और प्रशासनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गोरखनाथ स्थित झूलेलाल रैन बसेरे के समीप नगर निगम गेस्ट हाउस एवं अधिकारियों के आवासीय भवन का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में महापौर, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य धर्मेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, उपसभापति पवन त्रिपाठी, नगर निगम के पार्षदगण, नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
15वें वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग 5.95 करोड़ रुपये की लागत से 400 वर्ग मीटर भूमि पर इस बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना के तहत ग्राउंड प्लस पांच मंजिल (जी+5) भवन का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें नगर निगम गेस्ट हाउस के साथ अधिकारियों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
भवन के प्रथम तल पर नगर निगम गेस्ट हाउस बनाया जाएगा, जिसमें दो सुइट और दो सामान्य कमरे होंगे। वहीं द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम तल पर अधिकारियों के लिए एक-एक चार बीएचके फ्लैट का निर्माण किया जाएगा।
परियोजना में भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसमें केयरटेकर रूम, स्टोर रूम, नौ कारों की पार्किंग, सबमर्सिबल, इंटरनल वाटर सप्लाई, सेप्टिक टैंक एवं सोकपिट, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम तथा लिफ्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से नगर निगम के अधिकारियों के लिए बेहतर आवासीय व्यवस्था उपलब्ध होगी, वहीं बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने के लिए भी आधुनिक गेस्ट हाउस की सुविधा विकसित होगी। यह परियोजना नगर निगम की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button