खैरथल
17 जुलाई को जिला परिषद अलवर की साधारण सभा की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 17 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे जिला परिषद कार्यालय अलवर के सभागार में जिला प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ-साथ विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति पर चर्चा तथा 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की वार्षिक कार्य योजना 2026-27 के अनुमोदन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक के संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे गत बैठक के निर्णयों की अनुपालना रिपोर्ट एवं अपने विभाग की नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित हों। साथ ही गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट की एक प्रति बैठक से पूर्व जिला परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

