बालाघाट

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जनजागरूकता अभियान का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बालाघाट(म0प्र0) : आज सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.विद्यालय बालाघाट में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 में जनजागरूकता अभियान का आयोजन अत्यंत गरिमामय प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उददेश्य विद्यार्थी एवं समाज मे नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प सुदृढ़ करना था।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निहित उपाध्याय, नगर पुलिस अधीक्षक  मयंक तिवारी  (पूर्व छात्र), डीएसपी महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुश्री प्रतिष्ठा राठौर कोतवाली थाना प्रभारी  अजय गुर्जर  (पूर्व छात्र), उपनिरीक्षक श्रीमती किरण बटके   तपेश असाटी (पूर्व छात्र) बाल विकास समिति के अध्यक्ष  समीर जायसवाल तथा व्यवस्थापक  प्रदीप गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निहित उपाध्याय ने विद्यार्थीयों को नशे के मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्टप्रभावो की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के भविष्य परिवार और समाज तीनो के लिए द्यातक है उन्होने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर श्रेष्ठ संस्कारों एवं अनुशासित जीवन को अपनाने का आह्वान किया।
इसके पश्चात्  अजय गुर्जर  ने विभिन्न प्रकार के नशों, उनके दुष्टपरिणामों एव उनसे बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियो को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
डीएसपी महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुश्री प्रतिष्ठा राठौर ने अपने प्रेरक उदबोधन में आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों आत्मसंयम एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से सदैव दूर रहने का संदेश दिया।
 तपेश असाटी ने भी विद्यार्थियो को नशे के कानूनी सामाजिक एवं व्यक्तिगत दुष्टपरिणामों से अवगत कराया तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर द्वारा विद्यालय के समस्त भैया बहिनों, आचार्य परिवार एवं उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज का नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य  राजेश राहंगडाले ने सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेट कर भावपूर्ण स्वागत एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियो में सकारात्मक सोच नैतिक मूल्यो, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ करते है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button