खैरथल

खैरथल नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान 

 दुकानदारों का सामान किया जब्त ,व्यापारियों के विरोध का हुआ सामना 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : नगर परिषद खैरथल द्वारा गुरुवार को शहर के विभिन्न मार्गो से अस्थाई अतिक्रमण हटाया तथा छ दुकानदारों का सामान जब्त कर जमा कराया गया!इस दौरान मैन बाजार में व्यापारियों का रोष
 सफाई निरीक्षक हवासिंह ने बताया की जिला कलक्टर के आदेश पर गुरुवार को शहर के अम्बेडकर चौक से वाया रेल फाटक, मैन बाजार, मातौर रोड व स्टेशन रोड पर सड़क पर सामान रखकर रास्ता अवरुद्ध करने वालो के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई गई इस दौरान सड़क पर रखे साइन बोर्ड, कपड़े सहित कॉपी किताब को जब्त किया गया
खैरथल में बैंकों के पास नही है पार्किंग ,शहर मे जाम का मुख्य कारण 
खैरथल मे किशनगढ रोड़ एसबीआई बैक,मातोर रोड़ के बड़ौदा बैंक,एसबीआई, स्टेशन रोड पर एक्सीस बैक,एचडीएफसी बैंक के पास पार्किंग ही नही है सड़को पर सैकड़ो की संख्या मे मोटरसाईकिले खड़ी रहती है जिससे शहर मे जाम के हालात हर रोज रहते है दुकानदारों ने बताया अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारो को तो परेशान किया जाता है सामान जब्त किया जाता है पर अतिक्रमण के मुख्य कारक बैकों पर कोई कारवाही नहीं की जाती
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button