बाराबंकी
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा वृहस्पतिवार की शाम शहर में धूमधाम से निकाली गई। नागेश्वर नाथ मंदिर से निकली यात्रा शहर का भ्रमण कर कैलाश आश्रम में समाप्त हुई। रथ का स्वागत शहर में कई जगह हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में शामिल होकर उसे खींचा।
सज्जन जैन, राजकुमार जैन ने भगवान के रथ कि स्वागत किया तो नगर के घंटाघर पर नगर खजांची परिवार के लोगों ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी। प्रसाद के रूप में खीर का प्रसाद बांटा। घंटाघर के निकट ही सराफा व्यापारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ,अन्नतू रस्तोगी, आशीष रस्तोगी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। रथ में लगे रस्से को पकड़कर कई श्रद्धालु नंगे पांव खींचते दिखाई पड़े। श्रद्धालुओं में महिलाओं व बच्चों की संख्या भी खूब थी। हर कोई भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगा रहा था। छतों से लोग रथ पर पुष्प वर्षा करते रहे। पीलीभीत के रजत मस्ताना ग्रुप के कलाकार गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करते हुए रथ के आगे-आगे चल रहे थे।
रथ यात्रा में आयोजक मंजुला निगम, ओम प्रकाश निगम, रविनन खजांची, प्रदीप जैन, अशोक अग्रवाल, पंकज गुप्ता, श्याम अग्रवाल,सरवन जैन, सरदार भूपेंद्र सिंह,शिव कुमार वर्मा, संजीव गुप्ता,निलेश गुप्ता, राजन गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजू पटेल, रमेश, संतोष, राज कुमार, अंजनी, कमलेश कुमार, सावित्री देवी, जनक दुलारी, महेश्वरी, शिव शंकर ,सरवन डालमिया,अभिषेक व श्याम परिवार के लोग शामिल थे।



