धूमधाम से निकली गई भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
हापुड़ में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग को लेकर पुलिस अलर्ट, माइक से एनाउंसमेंट

एसपी सहित भारी पुलिसबल रहा मौके पर तैनात
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड (यूपी) – हापुड़ में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाओं के बाद हापुड पुलिस अलर्ट हो गई । श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए हापुड नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष चौहान ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की अपील भी की । पुलिस ने विशेष रूप से महिलाओं से अपने आभूषणों और कीमती सामान का ध्यान रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया । यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई ।
हापुड़ में भगवान भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई लेकिन उत्सव के बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की घटनाएं कर दीं । जिसके बाद हापुड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष चौहान ने लाउडस्पीकर के माध्यम से आम जनता से खास अपील की। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु सतर्क रहें, खासकर महिलाएं अपने आभूषणों और कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत कर दी है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। यात्रा मार्ग के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन और पैदल गश्त दोनों से सुरक्षा की जा रही है।पुलिस प्रशासन का साफ संदेश है कि रथ यात्रा का पावन पर्व बिना किसी बाधा के संपन्न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतें और पुलिस का सहयोग करें।हापुड़ पुलिस का यह सख्त रुख चेन स्नैचिंग जैसे अपराधों पर लगाम लगाने का संकेत दे रहा है। यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, यही सभी की कामना है।



