छोटानागपुर इंटर महाविद्यालय दुगदा का 20 वां स्थापना दिवस मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। छोटानागपुर इंटर महाविद्यालय दुगदा का 20 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य कमलेश ठाकुर ने की।इस दौरान कालेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं वृक्षारोपण किया गया।संबोधित करते हुए प्राचार्य कमलेश ठाकुर ने कहा मंजू आर्यन को शिक्षा के प्रति विशेष लगाव था।गरीब असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करती थी।मंजू आर्यन के आदर्शों को आत्मसात कर उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए ही मंजू आर्यन एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की स्थापना की गई।जिसका उद्देश्य झारखंड प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिक्षा का प्रचार प्रसार कर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की स्थापना कर संचालन करना हैं।इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए पहली सीढ़ी छोटानागपुर इंटर कॉलेज की स्थापना कर उसका सफल संचालन किया जा रहा है।उन्होंने कहा उनका लक्ष्य है कि महिलाओं आदिवासियों एवं पिछड़े वर्ग मे शिक्षा को बढ़ावा देना तथा उसके मानसिक बौद्धिक एवं आर्थिक विकास में सहायक बनना आदि शामिल है।उन्होंने कहा पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और हमें इन्हें बचाना होगा।पौधे लगाना मात्र एक औपचारिकता नहीं है,बल्कि उन्हें पालना और उनके बड़े होने तक उनकी देखरेख करना एक बड़ी जिम्मेदारी है।इस दौरान लगाए गए पौधों को पूरी उम्र सुरक्षित रखने और उनकी देखभाल करने का सामूहिक संकल्प भी लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर शादाब तरन्नुम,कृति चतुर्वेदी,कुंदन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा,सुरेंद्र नाथ पांडेय,रेखा सिंह,बलजीत कौर, कुमारी तारा शर्मा,प्रियंका राय, संजय वर्णवाल,पूजा कुमारी,विनय कुमार, उर्मिला कुमारी संध्या कुमारी,जुगनू विश्वकर्मा ने सराहनीय योगदान दिया।


