हरेला के पर्व पर भूतत्व एंव खनिकर्म विभाग उत्तरकाशी का समस्त खनन स्थलों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : निदेशक भूतत्व एंव खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखंड राजपाल लेघा के निर्देशों के क्रम में जिला खान अधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जनपद में स्वीकृत समस्त खनन पट्टे, स्टोन क्रेशर, भंडारण क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने अपने क्षेत्रों में पेड़ लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है.
उसी क्रम में आज विभाग द्वारा एक सामूहिक कार्यक्रम तहसील चिन्यालीसौड़ के ग्राम कुमराडा के तोक थौला में विकास खण्ड, चिन्यालीसौड़, वन विभाग धरासू, ग्राम पंचायत कुमराडा के साथ मिलकर 100 पेड़ो का वृक्षारोपण कार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त समस्त खनन पट्टे, स्टोन क्रेशर, भण्डारणों के साथ समस्त खनन सम्बन्धित प्रतिष्ठानों के द्वारा जनपद उत्तरकाशी में कुल 2000 पेड़ो से अधिक का लक्ष्य रखा गया है, सभी खनन प्रतिष्ठानों के स्वामियों को वृक्षारोपण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है तथा इनकी निगरानी, घेर बाद व निरन्तर पानी की व्यवस्था भी करने हेतु निर्देशित किया गया है….
जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील में डख्याट गांव के राटा तोक, पौटी के इन्द्रेली तोक, पुरोला के भंकोली, डुंडा तहसील के सिंगोटी, मातली, हिटाणु कैड़ी गाड़, रुन्वासा व चिन्यालीसौड क्षेत्र के ग्राम मल्ली, तुल्याडा, गैलाडी में वृक्षारोपण कार्य किया गया है, अन्य क्षेत्रों में भी करवाया ज़ा रहा है.
ग्राम कुमराड़ा के थोला तोक में वृक्षारोपण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चिन्याली सौड, जिला खान अधिकारी, उत्तरकाशी, खंड विकास अधिकारी, चिन्यालीसौड, वन क्षेत्राधिकारी धरासु, ग्राम प्रधान कुमराड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमराड़ा, स्थानीय सरकारी विभागों के कर्मचारी व ग्राम कुमराड़ा की जनता उपस्थित रही, सभी ने मिलकर खनन विभाग, उत्तरकाशी द्वारा उपलब्ध कराये 100 पेड़ो का रोपण किया गया तथा ग्रामीणों ने उक्त पेड़ो की सुरक्षा व संरक्षण का जिम्मा लिया, ब्लॉक प्रमुख चिन्याली श्री रणवीर महंत जी ने इन पेड़ो को संरक्षित किये जाने हेतु ब्लॉक से व्यवस्था किये जाने का भी आश्वाशन ग्रामीणों को दिया.



