साहेबगंज
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने कांड संख्या-80/26के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत मुफ्फसिल थाना पुलिस ने कांड संख्या-80/26दिनांक 29/06/26के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद हसन, पिता मोहम्मद सग्गो,निवासी छोटी कुदर्जन्ना थाना मुफ्फसिल,जिला साहिबगंज है।वही उस पर BNS की धारा126(2)/115(2)/118(1)/109( 1)/3(5)के तहत मामला दर्ज है।मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर साहिबगंज सदर अस्पताल में शारीरिक जांच करवाने के उपरांत उचित मार्गदर्शी दल के साथ न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।



