शामली
कॉलेज में साइबर अपराधों से बचाव का दिया प्रशिक्षण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
इसी विद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश ठगी, फर्जी लोन ऐप, यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, क्यूआर कोड स्कैम, पार्सल फ्रॉड और फर्जी केवाईसी अपडेट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
छात्र-छात्राओं को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।