सिल्क्यारा टनल हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
एसडीएम बड़कोट होंगे जांच अधिकारी,15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : बीती रात सिल्क्यारा टनल में हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को जांच अधिकारी नामित करते हुए निर्देश दिए हैं कि घटना से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि जांच के दौरान घटना के कारणों, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक उपायों का समुचित परीक्षण किया जाए।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को जांच अधिकारी को घटना से संबंधित सभी जानकारी एवं अन्य सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि जांच निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जा सके।


